Lok Sabha: लोकसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

#ओमबिरला

Lok Sabha: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी है।अपने संदेश में,ओम बिरला ने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों और कोटा बूंदी के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। 15 अगस्त का यह दिन हर भारतीय के हृदय में गौरव, और आत्मसम्मान का भाव जगाता है। आज वह दिन है जब हम अपने अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों का आभार व्यक्त करते हैं जिनके संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण हमें आज़ादी मिली।Lok Sabha:

Read also- जनता के लिए 16 अगस्त से खुल रहा अमृत उद्यान, बबलिंग ब्रुक बना आकर्षण का केंद्र

हमारे लिए गौरव का विषय है कि आज हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से हैं। हमने विज्ञान, चिकित्सा, तकनीकी, अंतरिक्ष, खेल जैसे  क्षेत्रों में विश्व के अग्रणी देश के रूप में उभरे हैं। आज का भारत स्वाभिमानी भारत है, आत्मनिर्भर भारत है। हमें अपनी इस स्वतंत्रता की रक्षा करनी है, उसकी गरिमा को बढ़ाना है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे और भी समृद्ध बनाकर देना है। Lok Sabha:
एक समय था जब 40 करोड़ भारतीयों ने अपने पुरुषार्थ से स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया था। मुझे पूरा विश्वास है कि आज 140 करोड़ भारतीय अपने सामूहिक पुरुषार्थ से समृद्ध भारत का सपना पूरा करेंगे। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने हर कर्तव्य को पूरे ईमान, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएँगे।इसी संदेश के साथ मैं एक बार फिर आपको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ। आप सभी को अनेक शुभकामनाएं।Lok Sabha:

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *