लोक सभा अध्यक्ष ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

New Year

New Year: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।ओम बिरला ने अपने संदेश में कहा है कि मेरे प्रिय देशवासियों; आप सभी को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नया साल (New Year) आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में नई खुशियां, नई उमंग लेकर आए।इस वर्ष आपके सभी संकल्प पूरे हों। मेरी यही कामना है।इस वर्ष हम सम्पूर्ण देश में संविधान उत्सव भी मना रहे हैं। इसलिए संविधान के अध्ययन का संकल्प इस बार अवश्य लें। भारत के संविधान को पढ़ें, इसके आदर्शों और मूल्यों को समझते हुए जीवन में उतारें।

Read Also: Hockey year Ender: 2024 में पुरुष टीम की हुई बल्ले-बल्ले, ओलंपिक में भारत ने लगातार दूसरी बार जीता मेडल

साथ ही कहा कि नए साल (New Year) में हम अपनी तरक्की के लिए जो भी योजना बनाएं, उसमें अपने राष्ट्र की उन्नति का विचार जरूर करें।बीते वर्ष का कोई संकल्प यदि अधूरा रह गया हो, तो निराश होने के बजाय नए सिरे से प्रयास करें। यह नववर्ष आप सभी के जीवन में शांति, सुख एवं समृद्धि लेकर आए, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहे, मैं ईश्वर से यही कामना करता हूँ।आप सभी को पुनः नववर्ष (New Year) की अनेक बधाई और मंगलकामनाएं। जय हिंद।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *