Mahakumbh: महाकुंभ मेला भगदड़ मामले में न्यायिक आयोग जांच के लिए प्रयागराज पहुंचा

Mahakumbh Stampede News:
Mahakumbh Stampede News: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचा।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति हर्ष कुमार की अध्यक्षता वाले इस आयोग में पूर्व पुलिस महानिदेशक वी.के. गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डी.के. सिंह शामिल हैं।

Read also-आस्था की अनूठी मिसाल! रविदास जी के 648वें गुरुपूर्व पर साइकिल यात्रा के जरिए जालंधर से काशी पहुंचेंगे मलकीत सिंह

30 लोगों की हुई मौत- एक अधिकारी ने बताया कि ये आयोग यहां संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। हम दिन में घटनास्थल का भी दौरा कर सकते हैं।”महाकुंभ हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्य न्यायिक आयोग ने अपने गठन के अगले ही दिन से काम शुरू कर दिया।अधिकारी ने कहा, “आयोग को जांच करने के लिए एक महीने का समय मिला है, लेकिन ये तेजी से जांच कर करेगा।पुलिस के मुताबिक महाकुभ में भगदड़ इसलिए हुई क्योंकि भीड़ बैरिकेड को तोड़कर दूसरी तरफ घाट पर बैठे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में 30 लोगों की जान चली गई जबकि 60 लोग घायल हुए।

Read also-रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी पर केवल 15 गेंद तक चली कोहली की पारी

प्रयागराज में बढ़ाई गई सुरक्षा-  प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 29 जनवरी को हुई भगदड़ में 30 लोगों की जान जाने और करीब 60 लोग  घायल हुए ।प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद बुधवार को पुलिस अधिकारी गश्त लगाते दिखाई दिए।पुलिस ने वसंत पंचमी के दिन होने वाले अमृत स्नान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घटना के बाद से यूपी सरकार और पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।


डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया, “जो आगामी वसंत पंचमी का मुख्य स्नान पर्व है उसके लिए हम लोग तैयारी कर रहे हैं और अगेन हमारा जो पिलग्रिम मूवमेंट है उसी की तैयारियां कर रहे हैं और उसी के विषय में ड्यूटी को और स्ट्रेंथन किया जा रहा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *