लोकसभा अध्यक्ष ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

देशभर में 20 अप्रैल का दिन ईस्टर पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस पर्व के मद्देनजर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ईस्टर की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Read Also: 17वें लोक सेवा दिवस के अवसर पर PM मोदी लोक सेवकों को संबोधित कर पुरस्कार वितरण भी करेंगे 

अपने संदेश में ओम बिरला ने कहा, “सभी देशवासियों को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि यह दिन आपके जीवन में प्रेम, आस्था और नई आशा लेकर आए। आइए हम सब मिलकर नए विश्वास और नई शुरुआत का उत्सव मनाएं।”

गौरतलब है, ईस्टर का पर्व ईसाई लोग गुड फ्राइडे के एक दिन बाद रविवार के दिन मनाते हैं। ईसाई धर्म के लोगों की मान्यता अनुसार, ईसा मसीह को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन यानी ‘ईस्टर डे’ पर उनके पुन: जीवित होने की खुशी जाहिर करने के लिए ईसाई लोग इसे त्योहार के तौर पर मनाते हैं और अपने करीबियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *