Loksabha Election: जल्द जारी होगा BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Loksabha Election: लोकसभा उम्मीदवारों का नाम तय करने में जुटी बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 8 मार्च को होगी। इससे पहले बीजेपी कोर कमेटी बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय करने पर मंथन जारी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में हरियाणा के उम्मीदवारों का भी नाम तय हो सकता है।

BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने की कवायद तेज : Loksabha Election

बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी CEC की बैठक 8 मार्च को नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में कई राज्यों में लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर फैसला होगा। पिछले दिनों बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जैसे बड़े नाम शामिल रहे हैं। अब बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति एक बार फिर पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के नामों चर्चा करेगी। दूसरी लिस्ट तैयार करने की कवायद में जुटी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में मंथन जारी है।

Read Also: Liquor Scam: सीएम केजरीवाल की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, ED ने दर्ज कराई एक और शिकायत- कल होगी सुनवाई

बीजेपी कोर कमेटी की आज हो रही बैठक में हरियाणा,हिमाचल,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु,कर्नाटक महाराष्ट्र और उड़ीसा को लेकर चर्चा होने की ख़बर है। कई राज्यों से मिले उम्मीदवारों के पैनल को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा इसके बाद बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवार का फाइनल नाम तय कर लिया जाएगा।

कौन होंगे हरियाणा के टॉप 10 उम्मीदवार ?

खबर है कि हरियाणा स्टेट इलेक्शन कमेटी की ओर से सभी 10 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों के पैनल तैयार करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जा चुके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल,प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और प्रभारी बिप्लव देव के बीच उम्मीदवारों के चयन को लेकर कई बैठक कर चुके है।वहीं चर्चा है कि जिस तरीके से बीजेपी ने पहली लिस्ट में कई राज्यों में उम्मीदवारों के टिकट काटे हैं,वही बीजेपी दूसरी लिस्ट में भी कई चौंकाने वाले निर्णय कर सकती है।ऐसे में हरियाणा में भी कई नए चेहरे को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही है

Read Also: UP News: गाजियाबाद में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक करोड़ के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों का नाम फाइनल करते वक्त आंतरिक पार्टी सर्वे और नमो एप पर सर्वे, जातीय समीकरण और जिताऊ उम्मीदवार के पैमाने को परखेगी। वही जिस तरह से पहली लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी के कुछ उम्मीदवारों के नाम पर सवाल खड़े हुए हैं, ऐसे में चर्चा है कि पार्टी दूसरी लिस्ट में उम्मीदवारों की बेदाग इमेज पर और भी ज़्यादा ध्यान देगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *