शिमला में व्यावसायिक LPG गैस सिलेंडर के बढ़े दामों से होटल-ढाबा कारोबार परेशान

LPG Crisis: Hotel and Dhaba Businesses in Shimla Troubled by Rising Prices of Commercial LPG Cylinders

LPG Crisis: हिमाचल प्रदेश के शिमला में व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से छोटे रेस्तरां और भोजनालयों के मालिक परेशान है। व्यावसायिक एलपीजी की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि हुई। पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़ी वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के कारण यह लगातार तीसरी मासिक वृद्धि है।

होटलों और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 19 किलोग्राम की व्यावसायिक एलपीजी की कीमत दिल्ली में अब रिकॉर्ड 3,071.5 रुपये हो गई है, जबकि पहले ये 2,078.50 रुपये थी। पिछले तीन महीनों में व्यावसायिक एलपीजी की कीमतों में 1,303 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।घरेलू सिलेंडर की कीमत सात मार्च को आखिरी बार 60 रुपये बढ़ाई गई थी और वर्तमान में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

Read Also: विद्रोहियों ने उत्तरी माली के टेसालिट शहर में एक सैन्य शिविर को कब्जे में लेने का किया दावा

सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं। पिछले साल मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *