दिल्ली यमुना जलस्तर में मामली गिरावट, सड़कों पर भारी पानी…जाम से जूझते रहे लोग

Yamuna:

Yamuna: दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह आठ बजे 207.31 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले ये इस मौसम के सर्वोच्च स्तर पर 207.48 मीटर था।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह छह बजे जलस्तर 207.35 मीटर पर था और सुबह सात बजे तक घटकर 207.33 मीटर रह गया।अधिकारियों के अनुसार, आज जलस्तर और कम होने की संभावना है। बुधवार सुबह अधिकारियों द्वारा जारी बाढ़ बुलेटिन में कहा गया था कि रात आठ बजे तक जलस्तर 207.15 मीटर तक पहुंचने की संभावना है और इसमें गिरावट जारी रहने की संभावना है।Yamuna

Read also- Facebook और सोशल मीडिया Apps पर नेपाल ने लगाया प्रतिबंध, वजह जान चौंक जाएंगे आप

पिछले कुछ दिनों में नदी ने निचले इलाकों में कहर बरपाया है, जिससे कई मकानों में पानी भर गया, लोग विस्थापित हुए हैं और व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।जिला अधिकारियों ने लोगों को तैराकी, नौका विहार या मनोरंजन के उद्देश्य से उफनती नदी में जाने को लेकर आगाह किया है।दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बाहरी रिंग रोड पर पानी भरने और वजीराबाद पुल बंद होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

दिल्ली में कई जगहों पर यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी भर जाने के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में भारी जाम लग गया, जिससे कश्मीरी गेट, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड और कालिंदी कुंज इलाके सहित कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई।Yamuna 

Read also-Ram Mandir: भूटान प्रधानमंत्री शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

अचानक हुए जलजमाव ने सुबह के व्यस्त समय में यातायात को बाधित कर दिया, जिससे यात्री घंटों तक फंसे रहे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भारी यातायात की जानकारी देते हुए कहा कि दो किलोमीटर जैसी छोटी दूरी तय करने में भी घंटों लग रहे हैं।कई लोगों ने कहा कि उन्हें समय पर दफ्तर पहुंचने के लिए अपने वाहन घर पर छोड़कर दिल्ली मेट्रो का सहारा लेना पड़ा। यातायात पुलिस ने बताया कि यमुना नदी के आसपास के इलाकों में भारी जाम की सूचना मिली है और कई जगहें जलमग्न हो गई हैं।Yamuna 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *