नरसिंहपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस को पारिवारिक कलह का शक

Madhya Pradesh: Husband kills wife in Narsinghpur, police suspect family feud

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के देवरी गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंद्रजीत लोधी ने अपनी पत्नी कस्तूरी बाई पर देर रात घर के आंगन में हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Ma  dhya Pradesh

Read Also: इंदौर में फंसी मादा तेंदुए को वन विभाग ने बचाया, जल्द जंगल में होगी रिहाई

गिरफ्तारी के बाद इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि उसने अंधेरे में पत्नी को जंगली सूअर समझकर गलती से वार कर दिया। हालांकि, पुलिस को उसके इस दावे पर शक है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असली वजह घरेलू विवाद हो सकती है। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी के बयान की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में ये मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *