नकली नोट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़! लाखों रुपये जब्त, कई लोग गिरफ्तार

Madhya Pradesh: Major counterfeit currency racket busted! Lakhs of rupees seized, several people arrested.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नकली करेंसी के रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लाखों रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये रैकेट भोपाल, रतलाम और खंडवा जैसे बड़े शहरों से चल रहा था।

Read Also: फिडे विश्व कप 2025 में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा- शतरंज एक बौद्धिक विरासत है

पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। भोपाल के करोंद इलाके में किराए के मकान में रहता है और यहीं से कथित तौर पर नकली नोट छापता था। पिछले एक साल में करीब छह लाख रुपये की नकली करेंसी बाजार में चला चुका है। खंडवा से 19 लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट जब्त किए गए और रतलाम में दो लोगों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। Madhya Pradesh

Read Also: जिम कॉर्बेट के ढिकाला जोन में विदेशी सैलानियों का मेला, जनवरी 2026 तक बुकिंग फुल

इस मामले के सामने आने के बाद से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई दिखाती है कि प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहा है। बहरहाल, आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच पता चला है कि आरोपियों ने कथित तौर पर शहर के बाहरी इलाकों में किराना की छोटी दुकानों और पान, गुटखे की दुकानों को निशाना बनाया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *