सीहोर में वीआईटी परिसर में आग, छात्रों ने खराब पानी और भोजन की गुणवत्ता को लेकर किया हंगामा

Madhya Pradesh: Fire in VIT campus in Sehore, students created ruckus over bad water and quality of food.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी वीआईटी के छात्रों ने भोजन और पानी की “खराब” गुणवत्ता के विरोध में परिसर में तोड़फोड़ की और संपत्ति को आग लगा दी। वाहनों को नुकसान पहुंचाया। अधिकारियों ने बुधवार यानी की आज 26 नवंबर को यह जानकारी दी।  Madhya Pradesh

प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के मुताबिक मंगलवार देर रात हुई आगजनी के दौरान एक बस, दो चार पहिया वाहन, एक एम्बुलेंस, छात्रावास की खिड़कियों के शीशे, एक आरओ प्लांट और परिसर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 3,000 से 4,000 छात्रों ने वीआईटी सीहोर परिसर में भोजन और पानी की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद आष्टा के अनुविभागीय अधिकारी यानी एसडीपीओ और कई थानों के सुरक्षाकर्मी कॉलेज परिसर पहुंचे।

Read Also: सर्दियों का गेम चेंजर ड्रिंक! दूध में भिगोएं खजूर और कई बीमारियों से पाएं निजात…

पुलिसकर्मियों ने छात्रों से विस्तृत चर्चा की, उनकी चिंताओं को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। आष्टा के एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि कॉलेज और छात्रावास परिसर में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। Madhya Pradesh

इस बीच, कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “वीआईटी यूनिवर्सिटी के छात्रों को भारी फीस देने के बाद भी छात्रावास में साफ पानी और भोजन नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *