गुना जिले में बस पलटने से 1 व्यक्ति की मौत, 16 घायल

Madhya Pradesh: 1 person killed, 16 injured as bus overturns in Guna district

Madhya Pradesh: पुलिस ने बताया कि शुक्रवार यानी की आज 5 दिसंबर को तड़के मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले में एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि ये दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बीनागंज कस्बे के पास हुई, बस लखनऊ से इंदौर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी मौके पर पहुंच गए। कन्याल ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि बस चालक को झपकी आ गई होगी या वो तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पलटने के बाद, बस लगभग 30 मीटर तक घिसटती रही। Madhya Pradesh: 

Read Also: जम्मू‑कश्मीर में “व्हाइट कॉलर” आतंकी मॉड्यूल की जांच और SIA की छापेमारी – विस्तृत रिपोर्ट

आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। बाद में बीनागंज थाने की पुलिस ने भी बचाव अभियान में मदद की। कन्याल ने बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है।

गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी, ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे बस अचानक पलट गई। बस में 20-25 यात्री सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य यात्री का हाथ कट गया और उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को गुना रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई यात्रियों के हाथ फ्रैक्चर हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *