फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने पहले हफ्ते में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 118.76 करोड़ रुपये की कमाई की

Entertainment: एक्टर धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पहले सप्ताह में ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 118.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने शुक्रवार यानी आज 5 दिसंबर को ये जानकारी दी।  Entertainment

इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। भूषण कुमार की टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। ये फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। टी-सीरीज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्टर के जरिए फिल्म के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस नंबर्स शेयर किए, जिसमें बताया गया कि फिल्म ने एक हफ़्ते में 118.76 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Read Also: गुना जिले में बस पलटने से 1 व्यक्ति की मौत, 16 घायल

एक बयान में निर्माताओं ने कहा कि फिल्म का पहले सप्ताह का कलेक्शन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, नई फिल्मों के आने के बावजूद ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में भीड़ जुटा रही है। इसके लिए बढ़ती चर्चा और कई बड़े शहरों में हाउसफुल शो जिम्मेदार हैं। दर्शक अब भी बड़ी संख्या में फिल्म देखने आ रहे हैं और इसी रफ्तार से लगता है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आने वाला हफ्ता भी अच्छा जाएगा। “तेरे इश्क में” को आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रकाश राज, तोता रॉय चौधरी और परमवीर सिंह चीमा भी अहम रोल में हैं। Entertainment

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *