Madhya Pradesh: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीले चावल देकर लोगों को दिया PM मोदी के जबलपुर रोड शो के लिए न्योता

Madhya Pradesh: BJP workers invited people for PM Modi's Jabalpur road show by giving them yellow rice, Totaltv news in hindi, Pm Modi, Bjp, Political news in hindi, Madhya Pradesh news in hindi, Lok Sabha Election 2024 news in hindi

Madhya Pradesh: बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोगों पीले चावल या अक्षत देकर सात अप्रैल वहां होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी रविवार को बीजेपी उम्मीदवार आशीष दुबे के लिए प्रचार करेंगे। शाम छह बजे जबलपुर के कटंगा तिराहा से गोरखपुर बाजार होते हुए आदि शंकराचार्य चौक तक रोड शो होगा।

Read Also: Political News: बीजेपी ने जो कहा वो पूरा किया-अनुराग ठाकुर

जबलपुर निवासियों ने कहा कि वे पहली बार पीएम मोदी को देखकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे दोस्तों और परिवार के साथ रोड शो में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी नौ अप्रैल को महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट जिले में एक रैली को संबोधित करने के लिए फिर से राज्य में आ सकते हैं।

Read Also: PAK: पाकिस्तान पर मंडरा रहा है खतरा, ईद पर हो सकता है आतंकी हमला

जबलपुर के निवासी संयम जैन ने कहा कि हमारे पास वो पीले अक्षत लेकर आए थे। उन्होंने हमें निमंत्रण दिया। ये बहुत हर्षोल्लास का विषय है कि हमारे पश्चिम विधानसभा में पीएम नरेंद्र मोदी जी का आगमन हो रहा ह। हमें बहुत प्रसन्नता है कि हमें उन्हें देखने को मिलेगा उन्हें। पहली बार हम उनको देखने जाएंगे परिवार और दोस्तों को लेकर। बहुत खुशी की बात है। एक और निवासी सलमान खान ने कहा कि पीले चावल लेकर सात तारीख को जो मोदी जी का आगमन है जबलपुर में तो वो आमंत्रण देने के लिए आए थे। जिसको लेकर पूरा जबलपुर हर्ष और उल्लास का त्योहार मना रहा है। बहुत उत्सुक हैं और हम लोग को मोदी जी को देखने का पहली बार इतना शुभ अवसर मिलेगा, जिसको देखने के लिए हम और हमारा परिवार और सभी पूरे जबलपुरवासियों का परिवार देखने के लिए जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *