महिला के वेश में बदमाशों ने की ATM लूटने की कोशिश, अलार्म बजते हुए फरार

Madhya Pradesh: Miscreants disguised as women tried to rob ATM, escaped after alarm was raised,

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिला के कपड़ों में आए दो बदमाशों ने एटीएम लूटने की कोशिश की। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। ये वारदात उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के फजलपुरा इलाके में हुई।

Read Also: डिप्रेशन के शिकार हो जाएं सावधान! गम को छुपाना हो सकता है खतरनाक…

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, वारदात में दो लोग शामिल थे, जो मौके से भाग गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें पता चला है कि एक ऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल किया गया था, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि एटीएम से रुपये चोरी नहीं हुए हैं। आरोपितों ने दुपट्टे से अपना चेहरा ढक रखा था। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपित कैमरे पर कैन से कुछ स्प्रे करता दिख रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *