Madhya Pradesh: सिवनी जिला अस्पताल में तीन महीनों में 46 नवजातों की मौत, जांच की मांग

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल में तीन महीनों के अंदर 46 नवजात बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत पर चिंता बढ़ा दी है। एक जुलाई से 30 सितंबर के बीच, जिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में 46 बच्चों की मौत हुई है। Madhya Pradesh

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौतें बहुत ज्यादा खराब स्वास्थ्य की वजह से हुईं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या और दवा जैसी सुविधाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। Madhya Pradesh

Read Also: Madhya Pradesh: इंदौर में एक व्यक्ति अंधाधुंध गति से दौड़ाई बस, दो वाहनों को मारी टक्कर

इन मामलों से लोगों में चिंता पैदा हो गई है और इसकी औपचारिक जांच की मांग की जा रही है। अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता/मौजूदगी और उचित चिकित्सा देखभाल को लेकर सवाल उठाए गए हैं। वहीं इस मामले में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और विपक्षी समूहों ने इन बच्चों की मौत के हालात की गहन जांच और कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *