Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक व्यक्ति ने मंगलवार को मिनी बस चुराने के बाद उसे सड़क पर अंधाधुंध गति से दौड़ाते हुए दो वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे आरोपी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। Madhya Pradesh
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ओमप्रकाश ने पीटीआई को बताया कि विजय नगर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास मिनी बस खड़ी थी और उसका चालक चाबी वाहन में छोड़कर कहीं बाहर चला गया था, तभी एक व्यक्ति ने बस चुरा ली। Madhya Pradesh
Read Also: Haryana Drone Hub: हरियाणा बनेगा ग्लोबल ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब, रूसी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल से CM सैनी की मुलाकात
उन्होंने बताया,‘‘आरोपी मिनी बस को अंधाधुंध गति से दौड़ाते हुए एमआर-10 रोड पर पहुंचा और उसने एक मोटरसाइकिल व एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।’’ Madhya Pradesh
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बेकाबू मिनी बस बाद में एक चौराहे पर बिजली के खंभे से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आरोपी और ऑटो रिक्शा चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है। Madhya Pradesh
Read Also: Bihar: हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटी, 11 लोगों की मौत
उन्होंने कहा,‘‘हमें संदेह है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ Madhya Pradesh
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

