एंबुलेंस में लगी आग, लोगों ने आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का किया इस्तेमाल

Mahakumbh 2025: Ambulance caught fire, people used fire extinguisher to douse the fire, Mahakumbh Stampede, Mahakumbh Stampede Live, Mahakumbh Stampede News, Mahakumbh Stampede Update, Mauni Amavsya 2025, prayagraj mahakumbh Stampede, Ambulance Fire, Fire Incident,

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान महाकुंभ मेले में “भगदड़ जैसी स्थिति” में घायल लोगों को ले जाते समय एक एंबुलेंस में आग लग गई, । फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग को तुरंत बुझा दिया गया।
बता दें, अधिकारियों ने बताया कि बुधवार 29 जनवरी को महाकुंभ के दौरान संगम पर “भगदड़ जैसी” स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। मेले के लिए विशेष कार्य अधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा, “संगम पर एक बैरिकेड टूटने के बाद कुछ लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमें अभी तक घायलों की सही संख्या नहीं मिली है।”

Read Also: CM मोहन यादव ने जापानी अधिकारी के साथ की बातचीत, भारत-जापान संबंधों पर हुई चर्चा

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान महाकुंभ का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है और इसमें लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। घायलों को मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में ले जाया गया। कई घायलों के रिश्तेदार भी वहां पहुंचे, साथ ही कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *