संगम में आस्था का सैलाब, अब तक 10 करोड़ लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

Mahakumbh 2025: Flood of faith in Sangam, till now 10 crore people have taken a dip in Ganga. Prayagraj MahaKumbh 2025, MahaKumbh number of people taking dip, dip in Sangam ganga, MahaKumbh photos, MahaKumbh videos, MahaKumbh news, Prayagraj Mahakumbh

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र डुबकी लगाने के लिए शुक्रवार यानी की आज 24 जनवरी को संगम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार 23 जनवरी को कहा कि महाकुंभ में 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।

Read Also: Mahakumbh 2025: संगम में आस्था का सैलाब, अब तक 10 करोड़ लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

बता दें, गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों का ये संगम पूरे भारत और विदेशों से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। ये आयोजन 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। सरकार ने कहा, “गुरुवार दोपहर 12 बजे 10 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया, जो चल रहे महाकुंभ में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।” महाकुंभ को लेकल श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लाखों लोग प्रतिदिन स्नान करने के लिए यहां आ रहे हैं। प्रशासन ने अनुमान लगाया था कि इस साल महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *