कंगना रनौत के बयान से मचा सियासी बवाल, किसान कानून पर कंगना ने दी ये सफाई

Kangana Ranaut :

Kangana Ranaut Withdraws Remarks :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने किसान कानूनों पर दिए बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ये उनकी निजी राय थी, पार्टी का स्टैंड नहीं।कंगना कहा कि 2021 में रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की उनकी मांग उनकी निजी राय थी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनके बयान से कई लोग निराश हुए हों, जिसके लिए उन्हें खेद है।

Read also-जम्मू कश्मीर में मतदान जारी, उमर अब्दुल्ला, रविंदर रैना समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

कंगना ने माफी मांगी-  हालांकि, कंगना ने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली है। मंडी सांसद ने कहा कि कृषि कानून को लेकर दिए गए बयान से अगर किसी को ठेस पहुंचा है तो वे अपने शब्द वापस लेती हैं।मंगलवार को मंडी जिले में कार्यक्रम के दौरान ने कंगना रनौत कहा था कि कि तीन कृषि कानूनों का विरोध केवल कुछ राज्यों में हुआ था।

Read also-जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर दुनिया की नजर, पोलिंग बूथ पर मतदाता ने दिया ये संदेश

कृषि कानूनों का विरोध किया-  उन्होंने कहा था कि भारत की प्रगति में किसान मजबूती का स्तंभ हैं। केवल कुछ राज्यों में ही उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध किया था। मैं हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि किसानों के हित में कृषि कानूनों को वापस लाया जाए। लेकिन बुधवार को उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि किसान कानूनों पर मेरे विचार निजी हैं और वे उन बिलों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

यह भी जानें-  पिछले बीते कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे कृषि कानून पर कुछ सवाल किए और मैंने ये सुझाव दिया कि किसानों को कृषि कानून वापस लाने का प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहिए। मेरी इस बात से बहुत सारे लोग निराश है। जब कृषि कानून प्रपोज्ड हुए थे तो हम बहुत सारे लोगों ने इसका समर्थन किया था लेकिन बड़ी ही संवेदनशील से और सहानुभूति से हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने कानून वापस ले लिए और ये सब कार्यकर्ताओं का कतर्व्य बनता है कि हम उनके शब्दों की गरिमा रखे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *