महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवाड़ में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, तीन महिलाओं को बचाया गया

Maharashtra News:

Maharashtra News: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ कस्बे में बुधवार को एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। आग देखते ही देखते तेजी से एक आवासीय इमारत में फैल गई।वहां से किसी तरह तीन महिलाओं को निकाल कर बचाया गया।फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए आठ से दस दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया।

Read also-म्यांमार में भूकंप से लापता लोगों की तलाश जारी, मरने वालों की संख्या 2,700 से ज्यादा …

अधिकारी ने बताया कि आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।उन्होंने बताया कि आग ने फर्नीचर की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और फिर पास की एक आवासीय इमारत में फैल गई, जिसके बाद बचाव अभियान चलाना पड़ा।उन्होंने बताया, “हमने आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल से तीन महिलाओं को बचाया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल पहुंचाया।”अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आगे किसी भी तरह की आग को फैलने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।

Read also-गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री बनी स्थानीय लोगों के लिए काल, 21 की दर्दनाक मौत

अग्निशमन अधिकारी: अभी दमकल विभाग के आठ स्टेशन की गाड़ियां हैं टोटल आठ गाड़ियां एक्ट्रा दो-तीन गाड़ी है तो हम लोगों ने जो रेस्क्यू ऑपरेशन किया है तो आग बुझाने के साथ-साथ हमने ऑपरेशन किया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *