Maharashtra: जलगांव पहुंचे PM मोदी ने लाखों ‘लखपति दीदियों’ को दी सौगात और कही ये बड़ी बातें

PM Vishwakarma Yojana:

Maharashtra: महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित ‘लखपति दीदी महासम्मेलन’ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 लाख ‘लखपति दीदियों’ को 6 हजार करोड़ से अधिक की राशि जारी की और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं।

लखपति दीदी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि “नेपाल बस हादसे में हमने महाराष्ट्र(Maharashtra) के जलगांव के अनेक साथियों को खोया है। मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी पीड़ितों को विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद दी जाएगी।” उन्होंने कहा “आज यहां लखपति दीदी का महासम्मेलन हो रहा है। मेरी बहनें यहां बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। आज यहां से देशभर के लाखों सखी मंडलों के लिए 6 हजार करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। मेरी सभी माताओं-बहनों को बहुत-बहुत शुभेच्छा।”

Read Also: विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, कई पार्षद BJP में हुए शामिल

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पोलैंड के लोग, महाराष्ट्र(Maharashtra) के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। वहां की राजधानी में एक कोल्हापुर मेमोरियल है। पोलैंड के लोगों ने ये मेमोरियल, कोल्हापुर के लोगों की सेवा और सत्कार की भावना को सम्मान देने के लिए बनाया है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान, पोलैंड की हजारों माताओं और बच्चों को कोल्हापुर के राज परिवार ने शरण दी थी। हमें महाराष्ट्र का विकास करके, Maharashtra का नाम पूरी दुनिया में और ऊंचा करते रहना है। महाराष्ट्र के संस्कारों को यहां के वीर और धीर माताओं ने सृजित किया है। यहां की मातृशक्ति ने पूरे देश को प्रेरित किया है।

PM ने कहा भारत की मातृशक्ति ने हमेशा समाज और राष्ट्र के भविष्य को बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है और आज जब हमारा देश विकसित बनने के लिए मेहनत कर रहा है, तो फिर से हमारी मातृशक्ति आगे आ रही है। जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान आपके बीच आया था तब मैंने कहा था कि हमें 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। बीते 10 वर्षों में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और बीते सिर्फ दो महीने में 11 लाख और लखपति दीदी उसमें जुड़ गईं।

PM मोदी ने कहा लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है। ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त कर रही है। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रही हैं। महाराष्ट्र में माताओं-बहनों के लिए, नौजवानों और किसानों के लिए एक से बढ़कर एक स्कीम्स, नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लखपति दीदी बनाने का ये अभियान पूरे परिवार को और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त करने का एक महा-अभियान है। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रहा है।

उन्होंने कहा पहले देश की करोड़ों बहनों के नाम पर कोई प्रॉपर्टी नहीं होती थी। अगर उन्हें बैंक से लोन लेना होता था तो उनको मिल ही नहीं सकता था। ऐसे में वो कोई भी छोटा-मोटा काम करना चाहे तो चाहकर भी नहीं कर पाती थीं। इसलिए आपके इस भाई ने, आपके बेटे ने एक संकल्प लिया। मैंने तय किया कि कुछ भी हो जाए- मेरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों की हर मुश्किल को कम करके ही रहूंगा। इसलिए मोदी सरकार ने एक के बाद एक महिला हित में निर्णय लिए।

Read Also: Haryana Assembly Elections: EC ने मंगलवार को बुलाई बैठक, हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में हो सकता है बदलाव !

इसके साथ ही विपक्ष को निशाने पर लेते हुए PM मोदी ने कहा कि “मैं आज चुनौती देता हूं- पहले की सरकारों के सात दशक एक तरफ रख लीजिए और दूसरे तराजू में मोदी सरकार के 10 साल रख लीजिए… जितना काम मोदी सरकार ने देश के बहन-बेटियों के लिया किया है, वो आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया है। ये हमारी सरकार ने तय किया कि जो गरीबों के घर सरकार बनाती है तो वो महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड हों। भी तक जो 4 करोड़ घर बने हैं, वो अधिकतर महिलाओं के नाम पर हैं। अभी हम 3 करोड़ और घर बनाने वाले हैं, इनमें से भी अधिकतर घर हमारे माताओं-बहनों के नाम पर ही होंगे। हमारी सरकार, बेटियों के लिए हर सेक्टर खोल रही है, जहां कभी उन पर पाबंदियां थीं। आज तीनों सेनाओं में महिला अफसर तैनात हो रही हैं, फाइटर पायलट तैनात हो रही हैं। गांव में कृषि और डेयरी सेक्टर से लेकर स्टार्ट अप्स क्रांति तक, आज बड़ी संख्या में बेटियां बिजनेस मैनेज कर रही हैं।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *