Maharashtra: नवनीत राणा की रैली में मचा सियासी बवाल, जान से मारने की मिली धमकी

Navneet Rana s Rally: 

Navneet Rana s Rally:  महाराष्ट्र के अमरावती में शनिवार रात को नवनीत राणा की रैली में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। लोग एक दूसरे पर कुर्सी फेंकते नजर आए।ये घटना उस समय हुई जब नवनीत राणा अपने विधायक पति युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदिले के समर्थन में प्रचार कर रही थीं।बताया जा रहा है कि अमरावती के खल्लार गांव में आयोजित इस रैली में नवनीत राणा पर हमला करने की कोशिश भी की गई।

Read also-PM Modi Nigeria Visit: नाइजीरिया में मोदी-मोदी के नारे की गूंज, भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

‘हम तुम्हें मार डालेंगे- नवनीत राणा ने आरोप लगाया कि भीड़ ने ”हम तुम्हें मार डालेंगे और दफना देंगे” जैसे नारे भी लगाएं।उन्होंने कहा, “मैं शांतिपूर्वक अपना प्रचार कर रही थी। जब मैं भाषण दे रही थी, तो भीड़ की एक तरफ से अश्लील इशारे किए जा रहे थे। मैंने अपना भाषण पूरा किया और मुझे भीड़ से चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं और वे कह रहे थे कि ‘हम तुम्हें मार डालेंगे, हम तुम्हें दफना देंगे’।जानकारी के मुताबिक, हमले में युवा स्वाभिमान पार्टी के युवा जिला प्रमुख और कुछ दूसरे पदाधिकारी भी घायल हो गए हैं।नवनीत राणा ने लोकल पुलिस थाने में इस पूरी घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

Read also-Congress: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, न्याय यात्रा का दूसरा चरण हुआ शुरु

नवनीत राणा, नेता, बीजेपी- मैं शांतिपूर्वक अपना प्रचार कर रही थी। जब मैं भाषण दे रही थी, तो भीड़ की एक तरफ से अश्लील इशारे किए जा रहे थे। मैं सिर्फ अपना भाषण खत्म करने की कोशिश कर रही थी। मैंने अपना भाषण पूरा किया और मुझे भीड़ से चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। हम तुम्हें मार डालेंगे। हम तुम्हें दफना देंगे।”जब मेरा भाषण खत्म हुआ, तो भीड़ ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। सभी पत्रकार भी वहां थे। ‘हम तुम्हें मार डालेंगे, हम तुम्हें गाड़ देंगे’ जैसी बातें बोली जा रही थीं। मेरा कांस्टेबल घायल हो गया। सब कुछ वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। लोगों ने उन बॉडीगार्ड पर थूका जो मेरी सुरक्षा कर रहे थे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *