कैप्टन कूल’ उपनाम ट्रेडमार्क के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने की ये डिमांड, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Mahendra Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है। मैदान पर अक्सर शांत नजर आने वाले धोनी ने ये आवेदन किया है। ट्रेड मार्क्स रजिस्ट्री पोर्टल के मुताबिक आवेदन की स्थिति ‘स्वीकृत और विज्ञापित’ है। इसे 16 जून को आधिकारिक ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किया गया था। आवेदन 5 जून को दायर किया गया था।प्रस्तावित ट्रेडमार्क खेल प्रशिक्षण, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल कोचिंग और सेवाएं प्रदान करने की श्रेणी के तहत पंजीकृत है।

Read also-3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, टोकन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

धोनी से इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है।दिलचस्प बात यह है कि एक अन्य कंपनी प्रभा स्किल स्पोर्ट्स (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड ने पहले भी इसी तरह का आवेदन किया था। हालांकि, उस आवेदन की स्थिति ‘सुधार दायर’ के रूप में दिखाई दे रही है।इस महीने की शुरुआत में, धोनी को ऑस्ट्रेलिया के महान मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला सहित सात क्रिकेटरों के साथ वर्ष 2025 के लिए आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

Read Also: बागपत में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक इनामी बदमाश ढेर

आईसीसी ने धोनी को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में सराहा, जो न केवल संख्या में बल्कि “असाधारण स्थिरता, फिटनेस और ज्यादा उम्र” में भी शानदार है।आईसीसी ने कहा था कि, “दबाव में अपने शांत स्वभाव और बेजोड़ सामरिक कौशल के लिए प्रसिद्ध, साथ ही छोटे प्रारूपों में एक अग्रणी, एमएस धोनी की खेल के सबसे महान फिनिशर, लीडर और विकेटकीपर के रूप में विरासत को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया गया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *