Mahendragarh Accident: महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। नारनौल रोड पर रविवार 5 मार्च की रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जहां नारनौल रोड पर रविवार 5 मार्च की रात घर लौट रहे बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान नूनी अव्वल निवासी बंटी के रूप में हुई है, जो शहर में सब्जी की रेहड़ी लगाता था। पुलिस ने मृतक के परिवारजन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Mahendragarh Accident
Read Also: CRICKET: पडिक्कल ने कहा ‘मेरी बल्लेबाजी की नींव को बदलना आसान नहीं था’
Mahendragarh Accident- पुलिस के अनुसार, बंटी रात करीब 11 बजे घर लौट रहा था, तभी शनि मंदिर के पास यह हादसा हुआ। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बंटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है। मृतक के पिता ने बताया कि बंटी अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी मौत से परिवार को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस हादसे से इलाके में गुस्सा है और लोगों ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
