महिंद्रा की वाहन बिक्री नवंबर में 19 प्रतिशत बढ़ी

Mahindra: Mahindra vehicle sales grew 19 percent in November

Mahindra: वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की नवंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 92,670 इकाई हो गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने सोमवार यानी आज 1 दिसंबर को बयान में कहा कि यात्री वाहन खंड में कंपनी ने घरेलू बाजार में 56,336 वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 46,222 वाहनों की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा है। Mahindra: 

वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 24,843 इकाई हो गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ‘कृषि उपकरण व्यवसाय’ ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 42,273 ट्रैक्टर बेचे। ये नवंबर 2024 के 31,746 ट्रैक्टर से 33 प्रतिशत अधिक है। कुल ट्रैक्टर बिक्री नवंबर में 44,048 इकाई रही जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 33,378 इकाई थी। Mahindra: 

Read Also: Bollywood: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में फाइटर पायलट के रूप में दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आउट

इस महीने ट्रैक्टर निर्यात 1,775 इकाई रहा जबकि नवंबर 2024 में यह 1,632 इकाई था। महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (कृषि उपकरण व्यवसाय) विजय नाकरा ने कहा कि सितंबर और अक्टूबर 2025 में त्योहारों के दौरान 27 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के बाद नवंबर में भी यह गति जारी रही। उन्होंने कहा कि सरकार के माल और सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती करने और उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से किसानों के लिए नकदी प्रवाह में सकारात्मक वृद्धि हो रही है जिससे ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की मांग में तेजी आई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *