मणिपुर सुलग रहा है,60 हजार लोग बेघर हो गए है,केंद्र सरकार पर कांग्रेस सांसद अकोइजाम ने की टिप्पणी

 Manipur News:

Manipur News: लोकसभा में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने सोमवार को अपने पहले संसदीय भाषण में कहा कि मोदी सरकार मणिपुर में चल रही त्रासदी पर ‘मूक दर्शक’ बनी हुई है।सांसद अकोइजाम ने कहा, “जैसा कि मैं देश के इतिहास में ऐसे परेशानी भरे समय में बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं, जो कभी नहीं हुआ था, जिसे मणिपुर की त्रासदी कहते हैं। मणिपुर के हालात को सरकार बार-बार खामोश करने की कोशिश की जा रही है और यह विडंबना है कि इतना महत्वपूर्ण मामला जिसे चुप कराने की कोशिश की जा रही है, उसके लिए संंसद में आधी रात के करीब मौका मिलता है।”

Read also-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाथरस हादसे पर दुख जताया, हर संभव मदद की अपील

उन्होंने कहा, “60 हजार लोगों का बेघर हो जाना कोई मजाक नहीं है। 200 से अधिक लोगों का मारा जाना और हालात ऐसे कि सिविल वॉर हो रहा है। लोग आपस में लड़ रहे हैं। एक गांव वाले दूसरे गांव वाले पर हमला कर रहे हैं और भारत की सरकार पिछले एक साल से खामोश होकर ये सब देख रही है। मैं इस सदन को याद दिलाना चाहता हूं कि मणिपुर के चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय पुलिस के जवान तैनात हैं। इसके बाद भी कैसे 60 हजार लोगों कोे बेघर होना पड़ा। गांव के गांव बर्बाद हो गए और प्रधानमंत्री खामोश रहे। उन्होंने एक शब्द नहीं कहा और यहां तक कि राष्ट्रपति ने भी अपने अभिभाषण में इस मुद्दे को शामिल नहीं किया।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर खामोश हैं और राष्ट्रपति ने भी अपने अभिभाषण में मणिपुर का जिक्र नहीं किया।

Read also-UP के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़,19 महिलाओं समेत 48 लोगों की दर्दनाक मौत

मणिपुर के हालात पर केद्र सरकार चुप है- कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने कहा जैसा कि मैं देश के इतिहास में ऐसे परेशानी भरे समय में बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं, जो कभी नहीं हुआ था, जिसे मणिपुर की त्रासदी कहते हैं। मणिपुर के हालात को सरकार बार-बार खामोश करने की कोशिश की जा रही है और यह विडंबना है कि इतना महत्वपूर्ण मामला जिसे चुप कराने की कोशिश की जा रही है, उसके लिए संसद में आधी रात के करीब मौका मिलता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *