दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए मनीष सिसोदिया, क्या हुई केस पर सुनवाई जानें ?

( सत्यम कुशवाह ), दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी और तब तक के लिए मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया गया है।

आपको बता दें, दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने CBI को जांच की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट सील कवर लिफाफे में दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी और तब तक के लिए मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया गया है।

Read Also: कांग्रेस विधायकों ने असम विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के दौरान CBI ने कोर्ट में कहा कि मामले में अभी जांच जारी है, जांच अभी अहम स्टेज पर है, मामले में कुछ संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी जांच पड़ताल जारी है। CBI ने कहा कि जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है उनके खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। वहीं इस मामले में आरोपियों के वकील ने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट अधूरी है इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *