हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला हुए कोरोना से संक्रमित

चंडीगढ़– हरियाणा में कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है। आम जनता के साथ-साथ अब राजनेता भी खुद को इससे नहीं बचा पा रहे हैं। राज्य के कई बड़े नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बता दें कि पहले टेस्ट में निगेटिव आने के बाद जब बिजली मंत्री ने दोबारा टेस्ट करवाया तो उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी।


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मैंने अपना कोरोना टेस्ट फिर से करवाया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है परन्तु चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटाइन हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।”

लापरवाही से हारेंगे जंग !

देखते ही देखते हरियाणा के कई बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तो लापरवाही अभी भी अपने चरम पर है। 17 अगस्त को करनाल में हुए कार्यक्रम के बाद जहां सीएम सहित कई नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं हिसार के बीजेपी कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम तो किया गया। लेकिन कोरोना से बचाव कहीं भी नजर नहीं आया। पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं।

हिसार के स्वागत समारोह से सोशल डिस्टेंसिग नदारद !

गौरतलब है कि बिजली मंत्री से पहले हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, सहित कई विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में जो सरकार और राजनेता लगातार दूसरों से कोरोना के बचाव की अपील कर रहे हैं। उनको खुद भी उस अपील का पालन करना होगा।

Also Read- Corona से जुड़ी देश दुनिया की अपडेट के लिए देखिए टोटल टीवी का WhatsApp Bulletin

हरियाणा का कोरोना अपडेट

बता दें कि हरियाणा में कोरोना के मामलों की संख्या 60596 है। इसमें से 49710 लोग डिस्चार्ज और 10225 एक्टिव केस हैं। जबकि संक्रमण से 661लोगों की जान जा चुकी है पिछले 24 घंटे में 1298 नए केस सामने आए और 15 लोगों की जान गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *