Manohar Lal Khattar-स्वाभिमान से जीने के लिए युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवा रही हरियाणा सरकार

Manohar Lal Khattar-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल प्रवास के दौरान वार्ड नम्बर 18 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित जन संवाद में पहुंचे लोगों को संबोधित किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनता से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बेहतरीन शिक्षा के लिए गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी वहन करेगी। अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाई जा रही है। हमारी सरकार मुफ्त की घोषणाओं में विश्वास नहीं रखती बल्कि रोजगार के अवसर प्रदान करके स्वाभिमान से जीने का अधिकार देती है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा लाखों युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार दिया गया है

 Read also –Akanksha Juneja Cheated : ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर इस एक्ट्रेस को लगा 30 हजार चूना

इसके अलावा हजारों की संख्या में युवाओं को स्थायी नौकरियां दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान वार्ड नम्बर 18 की कॉलोनी गुरू नानकपुरा निवासियों के लिए सीवरेज का उचित प्रबंध करने के उद्देश्य से 8 एमएलडी की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानि एसटीपी बनाने के कार्य की स्वीकृति प्रदान करके एक बहुत बड़ी सौगात दी। इस कार्य पर अनुमानित 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस एसटीपी के बनने से गुरू नानकपुरावासियों की सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

 सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवा रही है ताकि युवा अपने कार्य शुरू कर सकें और स्वाभिमान के साथ जिएं। उन्होंने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है और एक बार फिर से बनेगी सरकार.Manohar Lal Khattar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *