स्कूल बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बाल भारती के बच्चे

Delhi fire accident: स्कूल बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बाल भारती के बच्चे

नई दिल्ली, (हर्षित मिश्रा): राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज दोपहर के वक्त एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल, रोहिणी इलाके के सेक्टर 7 में बाल भारती स्कूल की बस में अचानक भीषण आग लगी और देखते ही देखते पूरी बस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस के अंदर 21 बच्चे मौजूद थे उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया और अब सभी बच्चे और चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। Delhi fire accident

रोहिणी सेक्टर 7 के एक स्कूल की बस में भीषण आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को रवाना किया गया और तब से लगातार दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई थी लेकिन आग इतनी भीषण थी कि रोड के दोनों तरफ खड़ी हुई तीन अन्य गाड़ियां भी इस चपेट में आ गयी। बताया जा रहा है कि बस में आग लगने के समय बस के अंदर 21 स्कूली बच्चे बैठे हुए थे 3 को छुट्टी के बाद घर छोड़ने के लिए इस बस से ले जाया जा रहा था लेकिन बीच में ही अचानक भीषण आग लग गई। Delhi fire accident

हालांकि, गनीमत रही कि सभी बच्चों को समय रहते बस से नीचे उतार लिया गया और चालक को भी समय रहते नीचे उतार लिया गया जिससे इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई। फिलहाल आग किन कारणों से लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ साथ ही आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां में लगी आग से उसमें कितना नुकसान हुआ इस बात की जांच लगातार जारी है। फिलहाल दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और सभी बच्चों के अभिभावकों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। Delhi fire accident

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Delhi fire accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *