Middle East War: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव! DGCA ने दी 11 हवाई क्षेत्रों से बचने की सलाह

Middle East War: Rising tensions in the Middle East! DGCA advises avoiding 11 airfields

Middle East War: मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ने से विमानन क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस कंपनियों को 11 हवाई क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है, जिसमें ईरान, इज़राइल, लेबनान, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, UAE, कतर और कुवैत शामिल हैं।

DGCA का कहना है कि ईरान पर अमेरिकी और इज़रायली हमलों ने नागरिक उड्डयन के लिए जोखिम बढ़ा दिया है, और तेहरान के जवाबी हमले की आशंका है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि हाई रिस्क वाले क्षेत्र में सभी ऊंचाइयों और फ्लाइट लेवल पर उड़ान भरने से बचना चाहिए, सिवाय विशेष परिस्थितियों के।

Read Also: HARYANA NEWS: हरियाणा में हुआ 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर

Middle East War- DGCA ने सऊदी अरब और ओमान के हवाई क्षेत्र में FL320 से नीचे उड़ान न भरने की सलाह दी है। एयरलाइंस कंपनियों को मजबूत निगरानी प्रणालियां लागू करने और आकस्मिक योजना बनाने की जरूरत है। यह एडवाइजरी 28 मार्च तक मान्य रहेगी और आगे समीक्षा की जाएगी।

इस एडवाइजरी में सीरिया और यमन के हवाई क्षेत्र के संबंध में जारी पिछली एडवाइजरी भी प्रभावी रहेगी। DGCA ने एयरलाइंस कंपनियों को प्रभावित देशों के अपडेटेड एयरोनॉटिकल इंफॉर्मेशन पब्लिकेशनंस (AIPs) और NOTAMs की निगरानी करने की सलाह दी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *