केंद्रीय एजेंसियों पर हमला करके टीएमसी भ्रष्ट नेताओं को बचाना चाहती है- PM Modi

PM Modi in Bengal

PM Modi in Bengal:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा का खुला लाइसेंस चाहती है। यही वजह है कि ऐसे मामलों की जांच करने वाली केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में हमलों का सामना करना पड़ता है।शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 विस्फोट मामले में दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही एनआईए टीम पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला किया गया। पीएम मोदी की बयान इसी से जुड़ा था।

उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार बंगाल में लूटपाट और आतंक की खुली छूट चाहती है।अपने जबरन वसूली करने वाले और भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए टीएमसी केंद्रीय जांच एजेंसियों पर हमले कराती है।पीएम मोदी ने कहा, “संदेशखाली में जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा है।”प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार पर राज्य में गरीबों के लिए केंद्र की कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधा डालने की बात कही।पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान कराया जाएगा।उत्तरी बंगाल की तीन सीटों कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

Read also-कांग्रेस शासन में देश केवल भ्रष्टाचार के लिए खबरों में रहा जानें ऐसा क्यों बोले – चिराग पासवान ?

पीएम मोदी ने TMC पर कही ये बात…

“टीएमसी चाहती है कि उसके तोलाबाजों को, भ्रष्टाचारी नेताओं को आंतक का खुला लाइसेंस मिले। इसलिए केंद्र की जांच एजेंसियां आती है तो टीएमसी उन पर हमले करती है और से करवाती है। टीएमसी कानून और सविधान को कुचले वाली पार्टी है। आप देखिए, संदेशखाली में क्या हुआ। ये पूरा देश जान चुका है कि वहां माताओं और बहनों के साथ कितना बड़ा अत्याचार हुआ है।

Read also-राम का नाम लेकर नाथूराम गोडसे का एजेंडा फैला रही है बीजेपी – कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

 संदेशखाली के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए- PM MODI

ये पूरे देश ने देखा है। हालात ये है कि हर मामले में यहां कोर्ट को खुद को दखल देना पड़ता है। यहां हर तरफ टीएमसी के सिंडिकेट का राज है। लोग अत्याचार सहने को मजबूर है। क्या संदेशखाली के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। उनकी जिंदगी जेलों में जानी चाहिए। क्या राशन घोटाला और टीचर भर्ती करने वालों को सजा मिलनी चाहिए की नहीं। सजा मिलनी चाहिए की नहीं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *