Mithun Manhas: BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास बोले-BCCI का नेतृत्व समर्पण और जुनून के साथ करेंगे

Mithun Manhas: बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने रविवार को पदभार संभालते हुए कहा कि वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नेतृत्व समर्पण और जुनून के साथ करेंगे और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में 37वें अध्यक्ष चुने गए मन्हास ने कहा कि ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि पूरी प्रतिबद्धता और क्षमता के साथ खुद को इसके लिए समर्पित करूंगा।Mithun Manhas 

Read also- Bollywood: अभिनेत्री आलिया ने एमी पुरस्कार में नामांकन के लिए दिलजीत दोसांझ को दी बधाई

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेट बोर्ड है। बेहतरीन खिलाड़ी, अच्छी सुविधाएं और करोड़ों प्रशंसकों का अटूट समर्थन। मेरा पूरा ध्यान भारतीय क्रिकेट के विकास पर होगा।मन्हास ने चयन समितियों में नई नियुक्तियों की घोषणा भी की।पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आर.पी. सिंह और प्रज्ञान ओझा इसके सदस्य होंगे। वहीं तमिलनाडु के एस. शरत जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।Mithun Manhas

Read also-Russia: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में चार की मौत

दिल्ली के पूर्व कप्तान और 45 साल के मन्हास, रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले महीने 70 साल की आयु पूरी करने के बाद पद छोड़ दिया था।मन्हास का घरेलू करियर बेहद सफल रहा है। उन्होंने 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 27 शतक की मदद से 9,714 रन बनाए। इसके अलावा, वे 1997-98 से 2016-17 तक 130 लिस्ट-ए और 55 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं।इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के बीच सहमति बनने के बाद मन्हास का चुनाव तय हुआ था। Mithu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

n Manhas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *