मोदी सरकार ने सुरक्षा,आर्थिक और राजनैतिक मामलों की कैबिनेट कमेटियों का किया गठन ,इन्हें मिली जगह

Cabinet Committee:
Cabinet Committee: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को सुरक्षा, आर्थिक और राजनैतिक मामलों पर अंतिम फैसला लेने वाली कैबिनेट कमेटियों का गठन किया है।सरकार की ओर से दी गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक सुरक्षा मामलों पर फैसले के लिए गठित की गई कैबिनेट कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को शामिल किया गया है।

Read also-यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल से लेकर लाखों अनुयायियों वाले गुरु तक, कौन हैं भोले बाबा? यहां पढ़े पूरी कहानी

वहीं आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी शामिल हैं।इनके अलावा आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पंचायती राज और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​​​ललन सिंह भी शामिल हैं।

Read also-Delhi News: अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे अरविंद केजरीवाल, 12 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, पंचायती राज मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरपु राम मोहन नायडू, जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओरम, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल शामिल हैं।इनके अलावा कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और कानून राज्य मंत्री एल. मुरुगन भी शमिल किए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *