Monsoon Update 2022 : मानसून औसतन समय से पहले आने की संभावना, प्रशासन ने कसी कमर

मानसून औसतन समय से पहले आने की संभावना, Total tv, Latest news Monsoon,

अंबाला (कृष्ण बाली) : इस साल मानसून औसतन समय से पहले आने की संभावना है जिसको लेकर अंबाला प्रशासन अपनी तैयारियां दुरस्त करने में जुट चुका है हर साल अंबाला की सड़को व गलियों में तालाब की शक्ल में पानी खड़ा हो जाता है। कई क्षेत्रों में तो लोगों के घरों में ही पानी घुस जाता है। अंबाला के डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों संग मीटिंग में नगर निगम सिंचाई व पब्लिक हेल्थ विभाग को 15 जून से पहले सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए है वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युद्ध स्तर पर सभी ड्रेनेज की साफ सफाई करवाई जा रही है।

हर साल मानसून के सीजन में अंबाला की गलियों और सड़कों पर पानी तालाब की तरह जमा होना आम बात हो चुकी है हालाकि मानसून से पहले प्रशासन के दावों में सब कुछ ठीक बताया जाता है लेकिन बारिश आते ही तैयारियों की पोल खुल जाती है। इस मानसून में अंबाला ना डूबे इसको लेकर अधिकारी सख्त और एक्टिव नजर आ रहे है पिछले दिनों अधिकारियों द्वारा अंबाला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया था। जिसमें नालों व ड्रेनेज की साफ सफाई से संबंधित कई खामियां पाई गई थी जिसके बाद डीसी अंबाला ने मीटिंग में नगर निगम,सिंचाई व पब्लिक हेल्थ विभाग को अपनी अपनी जिम्मेदारियां तय करके नालों व ड्रेनेज की साफ सफाई 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए है। ज्यादा जानकारी देते हुए डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि इस बार मानसून समय से पहले आने की संभावना जताई जा रही है जिसको लेकर तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को मीटिंग में 15 जून तक खामियां दुरस्त करने के निर्देश दिए गए है इस मानसून अंबाला वासियों को कोई दिक्कत नही आने दी जाएगी।

 

Read Also – ‘अब सिसोदिया हो सकते हैं अरेस्ट’ केजरीवाल के दावे पर समृति ईरानी का पलटवार

वहीं जब तैयारियों के बारे में जब सिंचाई विभाग के एक्सईएन से बात की तो उन्होंने बताया कि अंबाला जिले के सभी बड़े नालों नदियों व ड्रेनजों की सफाई का कार्य पिछले 1 महीने से जारी है 20 जून से पहले कार्य निपटा दिया जाएगा।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *