UTTAR PRADESH इनामी शार्पशूटर आशु पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल

UTTAR PRADESH

UTTAR PRADESH के मुरादाबाद में बुधवार देर रात पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) के एक संयुक्त अभियान में एक कथित शार्पशूटर आशु उर्फ मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर कलां गांव का रहने वाला आशु सिविल लाइंस इलाके में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।UTTAR PRADESH

Read Also-DELHI: कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी से स्ट्रीट फूड विक्रेता और ढाबे वाले कर रहे संघर्ष

पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या की कोशिश और मुरादाबाद के एक कारोबारी से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था तथा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। अधिकारियों के मुताबिक, आशु का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई जिलों में हत्या, हत्या की कोशिश और डकैती समेत कई जघन्य मामलों के लगभग 36 मुकदमे दर्ज थे।UTTAR PRADESH

Read Also-नासा का ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च, चांद के चक्कर लगाने को रवाना हुए 4 अंतरिक्ष यात्री

पुलिस ने घटनास्थल से एक कार, .32 बोर की एक पिस्तौल, .32 बोर की एक रिवॉल्वर और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आशु पहली बार 2010 में हत्या की एक मामले में जेल गया था, उसी दौरान वह उधम सिंह गैंग के संपर्क में आया। आगे बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद आशु ने गिरोह के लिए कथित तौर पर काम करना शुरू कर दिया और गंभीर अपराधों में शामिल रहा। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायल आशु के ठीक होने के बाद ही आगे की जानकारी पुलिस को पता चलेगी।UTTAR PRADESH

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *