देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 94 हजार से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली: देश में कोरोना बेकाबू रफ्तार के साथ बढ़ रहा है, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,94,720 नए मामले आए हैं जबकि 442 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस दौरान 60406 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 60 लाख 510 हो गए हैं, सक्रिय मरीजों की संख्या 9 लाख 55 हजार 319 हो गई है। वहीं, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 4868 हो गए हैं।  कोरोना महामारी से अब तक कुल 4 लाख 84 हजार 655 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,94,720 नए मामले आए, 60,405 रिकवरी हुईं और 442 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19

कुल मामले: 3,60,70,510
सक्रिय मामले: 9,55,319
कुल रिकवरी: 3,46,30,536
कुल मौतें: 4,84,655
कुल वैक्सीनेशन: 1,53,80,08,200
ओमिक्रोन के मामले: 4,868

महाराष्ट्र में कोरोना रफ्तार बेकाबू होकर बढ़ रही है, प्रदेश में अब तक 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 21,259 नए संक्रमित सामने आये। वहीं, कोरोना से 23 मरीजों की मौत भी हो गई है। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेज भी काफी ज्यादा है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 25.65 फीसदी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *