Motion sickness: जी घबराना, उल्टी आना, सफर के दौरान आम बात हो सकती है,खासकर पहाड़ी घुमावदार और समुद्र के रास्ते पर। कुछ लोगों को ये समस्या अक्सर होती है, चाहे उन्हें थोड़ी सी दूरी ही क्यों ना तय करनी हो। जो मोशन सिकनेस (Motion sickness) के कारण होता है। ऐसे लोग ना केवल किसी वाहन में सफर करने के दौरान परेशान होते हैं, बल्कि लिफ्ट और एस्केलेटर का प्रयोग करते वक्त भी उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि मोशन सिकनेस (Motion sickness) वाले व्यक्ति को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Read Also: नहीं रहे CPM नेता सीताराम येचुरी, 72 साल की उम्र में AIIMS में ली अंतिम सांस
मोशन सिकनेस वाले व्यक्ति को क्या होती है समस्याएं ?
चक्कर आना और उल्टी आना
ऐसे व्यक्ति के लिए ये काफी सामान्य सी बात होती है। कि जब भी वे कहीं बाहर सफर पर जाते है तो जी मिचलाना और चक्कर जैसी समस्याएं उन्हें झेलनी ही पड़ती है। और कई व्यक्तियों को उल्टी भी आ जाती है जिसके कारण उनके अच्छे खासे ट्रिप की बैंड बज जाती है।
घबराहट महसूस होना और पसीना आना
ये लोग जैसे ही किसी गाड़ी में बैठते हैं तो इनको घबराहट महसूस होने लगती है। जिसके कारण उनकी तबीयत भी कई बार खराब हो जाती है। इनके सफर का सारा मजा किरकिरा हो जाता है और ये इसका आनंद नहीं उठा पाते। और साथ ही कई लोगों को सफर करते समय घबराहट के साथ पसीना भी आने लगता है और कुछ समय बाद ठंड लगने लगती है। जिसके कारण उनको अस्वस्थ महसूस होता है।
किन बातों का रखें खास ध्यान
इस परेशानी को खत्म होने में वैसे तो काफी सारा समय लग सकता है। कई बार तो उम्र बीत जाती है, लेकिन मोशन सिकनेस (Motion sickness)बीमारी खत्म होने का नाम नहीं लेती। इसमें थोड़ा सुधार किया जा सकता है। जब भी आप किसी गाड़ी में सवार हो तो एक प्वांइट पर ही अपनी नजर बनाए रखें, ज्यादा घुमाएं नहीं। इससे आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। गाड़ी में पीछे या बीच की बजाय गाड़ी की अगली सीट पर बैठें। ट्रेन में गति की दिशा में मुंह करके बैठें। अगर आप विपरीत दिशा में मुंह करके बैठेंगे तो इससे आप सिर चकरा सकता है। गाड़ी या ट्रेन में खिड़की खोल कर रखें, ताकि आपको घबराहट ना हो।
Read Also: सावधान, मरे हुए लोगों के अकाउंट हो रहे हैक, भुतहा हैकर्स दे रहे अजांम, जानें इससे कैसे बचें
बचने के कुछ घरेलु उपाय
सफर करते समय हमेशा अदरक साथ में रखें। अगर आप चाहें तो आप अपने साथ में अदरक वाली चाय भी रख सकते हैं , इससे आपको बेहद आराम मिलेगा। अजवाइन में काला नमक मिलाकर पानी के साथ पीने से भी आपको आराम मिल सकता है। पुदीने की कैंडी खाने से भी आप मोशन सिकनेस (Motion sickness)से निजात पा सकते हैं। अपने साथ सफर में एक नींबू का टुकड़ा रखें और समय-समय पर उसे चूसते रहें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड इस तरह की तमाम समस्या से राहत प्रदान करता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

