MP: जबलपुर की खमरिया फैक्ट्री में हुआ जबर्दस्त धमाका,12 से ज्यादा कर्मचारी घायल

Jabalpur factory blast :
Jabalpur factory blast : मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के खमरिया में मौजूद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह एक भीषण धमाका हुआ, इस धमाके में 12 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए। फैक्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर हुआ, जब कारखाने के री-फिलिंग सेक्शन में बमों में विस्फोटक सामग्री भरी जा रही थी।

Read also-चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,500 अंक से नीचे फिसला

12 से ज्यादा कर्मचारी घायल- उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कर्मचारी अभी लापता है और उसके उस हिस्से में मलबे में फंसे होने की आशंका है जहां विस्फोट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि कुछ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई।खमरिया में मौजूद ये ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रक्षा उत्पादन विभाग के तहत आने वाली प्रमुख गोला-बारूद उत्पादन इकाइयों में से एक है।अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए।उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट की वजह पता चल पाएगी।

Read also-BRICS SUMMIT: क्या है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, जानें कौन से नए देश हुए शामिल ?

आनंद शर्मा, यूनियन सचिव, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, खमरिया-  बॉयल्ड आउट का जो प्रोसेज है वो पहली बार नहीं हो रहा है। खमरिया में कई बार ऐसा होता रहा है लेकिन ये हादसा किस कंडीशन में हुआ है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन ये बड़ा दर्दनाक हादसा है और हम लोग तो प्रयास करेंगे कि भगवान करे ईश्वर करे कि सब बच जाएं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *