MP : उज्जैन में शिप्रा नदी में वाहन गिरने से पुलिसकर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

MP:

MP Police: मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार रात एक वाहन के अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में गिरने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य लापता हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी का शव बरामद कर लिया गया है जबकि लापता पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है।MP Police:

Read also- Jharkhand: धनबाद में महिला ने की शराबी पति की हत्या, घर में दफनाया शव

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार रात उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एक महिला और एक पुरुष आरक्षक के साथ एक लापता बच्ची की तलाशी के सिलसिले में निकले थे।उन्होंने कहा, ‘‘ इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिर गया। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम दोनों आरक्षकों की तलाश कर रही हैं ।MP Police:

Read also- Flood: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, 23 जिले बाढ़ से हुए प्रभावित… 1.75 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

प्रदीप शर्मा, एसपी: बहुत ही दुखद घटना हुई है। हमारे उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा जी और उनके साथ एक महिला कांस्टेबल सहित दो अन्य लोग, दो दिन पूर्व एक 14 साल की बच्ची मिसिंग हुई थी, उसके तलाश में रात में रवाना हुए थे जुलूस के बाद। इसी दौरान इनकी गाड़ी जो अमेज है, वो मिस- बैलेंस होकर बड़े पुल से नीचे गिर गई। अभी करीब दो-ढाई किलोमीटर आगे अशोक शर्मा जी का शव हम लोगों ने बरामद किया है। अभी एनडीआरएफ की टीम लगी है बाकी दोनों के लिए सर्च जारी है।MP Police:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *