कौन हैं मिस इंडिया Nikita Porwal, जिन्हें संघर्ष से मिली दोहरी सफलता ?

Femina Miss India 2024:

Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया 2024 की विजेता निकिता पोरवाल का कहना है कि वे एक पारंपरिक परिवार में पली-बढ़ीं, जहां उनके माता-पिता नारीवाद और महिला सशक्तिकरण जैसी अवधारणाओं को नहीं जानते थे, लेकिन उनके कार्यों ने इन वैल्यूज को अपनाया।मध्य प्रदेश के उज्जैन में पली-बढ़ी निकिता पोरवाल को पिछले हफ्ते ही ब्यूटी कॉम्पटीशन में विजेता का ताज पहनाया गया था। अब वे 2025 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72वें एडिशन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Read Also: बहराइच हिंसा: डिमोलिशन नोटिस के खिलाफ SC बुधवार को करेगा सुनवाई

मिस इंडिया ने कही ये बात – निकिता ने बताया कि उनका पालन-पोषण उनके परिवार ने बड़े ही प्यार से किया है। निकिता ने बताया कि मैं उज्जैन के एक बहुत ही विनम्र और साधारण परिवार से आती हूं। मेरे माता-पिता नारीवाद, महिला सशक्तिकरण और न्याय जैसे आधुनिक शब्दों से अच्छी तरह वाकिफ नहीं थे, जिनका हम अक्सर उपयोग करते हैं, लेकिन उन्होंने मेरे साथ इन वैल्यूज को अपनाया।

Read Also: महाराष्ट्र: नाकाबंदी के दौरान पुणे पुलिस ने कार से पांच करोड़ रुपये किए जब्त

बॉलीवुड स्टार से मिली प्रेरणा- निकिता पोरवाल ने कहा कि वे पूर्व पेजेंट धारक और बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रेरणा लेती हैं।उन्होंने कहा, “सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जोनास सहित भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सभी महिलाएं महान प्रेरणादायक शख्सियत रही हैं, लेकिन जो मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती हैं वो ऐश्वर्या राय बच्चन हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *