Mumbai Drug Smuggling: नवी मुंबई में एक करोड़ रुपये मूल्य की अफीम बरामद किए जाने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को तलोजा के घोट कैंप इलाके में एक परिसर पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पंजाब के रहने वाले हैं।Mumbai Drug Smuggling:
Read Also: Mathura Holi: होली के रंग में रंगी मथुरा नगरी, बरसाने में लट्ठमार होली से पहले मनाई गई लड्डूमार होली
उन्होंने बताया कि सुरिंदर गुरुजंत सिंह उर्फ कालू (24) और मनिंदर गुरुजंत सिंह (26) के पास से 1.02 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम बरामद की गई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।Mumbai Drug Smuggling:
Read Also: Brazil Flood: ब्राजील में भीषण बाढ़ का कहर, 25 की दर्दनाक मौत, कई लापता
उन्होंने बताया कि आरोपी एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) द्वारा दर्ज एक मामले में भी वांछित थे। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ के स्रोत और वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।=
