BIHAR: कटिहार में वाहनों की टक्कर से हुई 10 लोगों की मौत

BIHAR:

BIHAR: कटिहार जिले में शनिवार शाम बस, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। मरने वालों के आंकड़े से साफ पता चलता है कि वाहनों की टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी । पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर दुर्घटना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया जिसके बाद लोगों को तुरंत पास के हस्पताल में भर्ती कराया गया।BIHAR

Read Also-POLITICS: पाकिस्तान में शांति वार्ता-‘कांग्रेस ने भारतीय कूटनीति को विफल बताकर किया प्रहार’

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप वैन में सवार लोग पूर्णिया जिले से आ रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि बस चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आशंका है कि बस चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। शुरुआती रिपोर्टों में दुर्घटना में सात लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन तीन घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बयान में कहा गया है कि अधिकारी मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।BIHAR

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *