मुंबई: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मिलिंद देवड़ा

कांग्रेस से रविवार को इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।राजनैतिक गलियारों में देवड़ा के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलें हैं।देवड़ा, जिन्हें हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर दावा करने वाली उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना पर अस्वीकृति जाहिर की थी।

Read also –बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दक्षिण मुंबई के पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा, “आज मेरी राजनैतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल का रिश्ता खत्म हो गया है। मैं सालों से पार्टी के अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।”पिछले कुछ दिनों से राजनैतिक गलियारों में अटकलें हैं कि देवड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *