100 Years Of Electrification: रेलवे में विद्युतीकरण के 100 साल पूरे, मुंबई में पश्चिम रेलवे ने लगाई है खास प्रदर्शनी

100 Years Of Electrification: भारतीय रेलवे ने 3 फरवरी को इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के 100 साल पूरे होने पर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया। इस बड़ी कामयाबी को मनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने मुंबई में एक खास प्रदर्शनी का आयोजन किया। भारत में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्रेन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच 16 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए चलाई गई थी। इसके साथ ही भारत इलेक्ट्रिक रेलवे संचालित करने वाला एशिया का तीसरा और दुनिया का 24वां देश बन गया था।

Read Also: Uttarakhand News: अल्मोड़ा जिले में फायर सीजन शुरू होते ही अलर्ट मोड पर वन विभाग

भारतीय रेलवे ने यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए पिछले कुछ सालों से अपने बुनियादी ढांचे को लगातार अपग्रेड किया है। इसी की बदौलत आज देश अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के पूर्ण विद्युतीकरण के लक्ष्य के बेहद करीब है क्योंकि 95 फीसदी ब्रॉड गेज नेटवर्क पहले ही इलेक्ट्रिफाइड हो चुका है।

Read Also: FIH प्रो लीग में बड़ा उलटफेर, भारतीय महिला टीम स्पेन से 3-4 से हारी

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में कई दौरे के ट्रेन डिब्बों के मॉडल रखे गए हैं, जो भारतीय रेलवे के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डालते हैं। 100 Years Of Electrification

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *