हुक्का बार में Mumbai Police की रेड, हिरासत में लिए गए कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी..

Munawar Faruqui Detained

Munawar Faruqui Detained: मुंबई पुलिस ने मंगलवार देर रात एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम मुनव्वर फारूकी को हिरासत में ले लिया।मुंबई के हुक्का पार्लर में अवैध सेवन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्यवाही की।मुनव्वर को हुक्का पार्लर रेड (Hookah Bar Raid) केस में हिरासत में लिया गया था।

Read also-ओडिशा के संबलपुर में मोटरसाइकिल में बम धमाका- दो लोग घायल

मुनव्वर के गिरफ्तार होने की खबर सुनकर फैंस उनके लिए चिंतित हो गए। कॉमेडियन इससे पहले भी छोटी-मोटी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके है।ऐसे में मंगलवार 26 मार्च को हुक्का बार रेड केस (Hukka Parlour Raid) में उनका नाम सामने आने के बाद फैंस को उनके लिए चिंता सताने लगी।हुक्का बार रेड केस में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, मुनव्वर फारुकी समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया हालांकि,पूछताछ के बाद मुनव्वर को छोड़ दिया गया।

मुनव्वर पर लगी ये धाराएं…

मुनव्वर फारुकी पर सिगरेट और टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट सहित आईपीसी की धारा 283 (Danger or Obstruction in public way or line of navigation), धारा 336 (act endangering life or personal safety of others) लगी थी ।

 वायरल हुआ मुनव्वर का पोस्ट

 रिलीज किए जाने के बाद मुनव्वर फारूकी ने एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की।उन्होंने लिखा है.. थका हुआ हूं और ट्रैवल कर रहा हूं। इस फोटो में मुनव्वर के चेहरे पर टेंशन और थकान साफ देखी जा सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *