कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से राजा नरेशचंद्र सिंह की बेटी मेनका देवी सिंह को टिकट दिया …

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024:कांग्रेस ने राजा नरेशचंद्र सिंह की बेटी मेनका देवी सिंह को छत्तीसगढ़ की रायगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।कांग्रेस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के लिए चार और उम्मीदवारों की घोषणा की।मेनका देवी सिंह का कहना है कि वे रायगढ़ में सड़क, एयरपोर्ट, रेल लाइन, रेलवे टर्मिनल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करेंगी, जो बीजेपी सांसद पिछले 25 सालों में नहीं कर पाए।उन्होंने कहा कि वे महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करेंगी और पार्टी के घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करेंगी।कांग्रेस ने मंगलवार को जिन चार उम्मीदवारों की घोषणा की, उसमें देवेंद्र सिंह यादव (बिलासपुर), बीरेश ठाकुर (कांकेर), शशि सिंह (सरगुजा) और डॉ. मेनका देवी सिंह (रायगढ़) का नाम शामिल है।

Read also-हुक्का बार में Mumbai Police की रेड, हिरासत में लिए गए कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी..

मेनका देवी ने रायगढ़ से टिकट मिलने पर कही ये बात….

रायगढ़ से टिकट मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मेनका देवी ने कहा मैं बहुत खुश हूं कि मेरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे टिकट दिया।मैं सारंगढ़ और जशपुर के बीच रेलवे लाइन में प्रगति लाने की कोशिश करूंगी। मेरी बहन पुष्पा ने काम शुरू किया। लेकिन ये पूरा हो सका। रायगढ़ के लिए टर्निमल और हवाई अड्डा बहुत जरूरी हैं और सड़कों में सुधार की जरूरत है। मैं हमारी पार्टी के घोषणापत्र में शामिल वादों को पूरा करूंगी, जिसकी शुरुआत महालक्ष्मी योजना से होगी।

19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान …
लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के 26 मार्च को उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट के लिए उममीदवारों का एलान कर दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *