Municipal Elections: रांची समेत झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में सोमवार को चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा।
चुनाव में 43.43 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रविवार सुबह मतदान दलों को रवाना कर दिया गया और उनके शाम तक अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचने की संभावना है। उनमें से कई पहले ही पहुंच चुके हैं।” Municipal Elections:
Read Also: Bollywood: फरहान अख्तर की चर्चित फिल्म मणिपुरी बूंग’ को मिला बाफ्टा अवार्ड, फैंस में खुशी की लहर
मतगणना 27 फरवरी को होगी। उन्होंने कहा कि नौ नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,042 वार्ड में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए चुनाव होने हैं।प्रसाद ने कहा कि 48 शहरी निकाय में 1,087 वार्ड हैं, लेकिन चुनाव 1,042 वार्ड में होंगे, क्योंकि 41 पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि कोई नामांकन प्राप्त नहीं होने के बाद तीन वार्ड खाली रह गए और मानगो नगर निगम के एक वार्ड में एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया है।Municipal Elections:
Read Also: Majlis Park: दिल्ली में आग का तांडव, सिलेंडर विस्फोट से पुलिसकर्मी सहित 13 घायल
महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 235 महिलाओं सहित 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवार वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।प्रसाद ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 4,307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड में शहरी निकाय चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों के आधार पर नहीं लड़े जाते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को संगठनों का समर्थन प्राप्त होता है।Municipal Elections:
