Gujarat Accident: गुजरात में स्पीड का कहर, ट्रक की चपेट में आने से सात की मौत

Gujarat Accident:

Gujarat Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि ये घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1:30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था।Gujarat Accident:  

Read Also- Jammu News: सांबा में बेमौसम बारिश से किसान हुए प्रभावित, बैसाखी से पहले शुरू की गेहूं की कटाई

उन्होंने बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।Gujarat Accident:  

Read Also- Jammu News: सांबा में बेमौसम बारिश से किसान हुए प्रभावित, बैसाखी से पहले शुरू की गेहूं की कटाई

अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी साफ नहीं है। उन्होंने कहा, “ये हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे। वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।”अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।Gujarat Accident:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *