नासिक में आध्यात्मिक गुरू की गोली मारकर हत्या

Murder

महाराष्ट्र के नासिक जिले के येओला कस्बे में मंगलवार को चार अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 साल के मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे संभावित मकसद पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर नासिक के येओला कस्बे के एमआईडीसी इलाके में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, जिसे येओला में ‘सूफी बाबा‘ के नाम से जाना जाता था।

 

Read Also कुलगाम में दो आतंकियों ने किया सरेंडर

 

अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने उनके माथे पर तमंचे से गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के नागरिक सूफी बाबा की हत्या करने के बाद हमलावरों ने उनकी एसयूवी को कब्‍जे में ले लिया और मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि येओला पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *